फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kasya-Deoria Fourlane To Link Purvanchal And Siliguri Expressways, Named North-South Corridor By CM Yogi

UP: पूर्वांचल और सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा कसया-देवरिया फोरलेन, CM योगी का ऐलान- अब RCC से बनेंगे हाईवे

Fri, 22 May 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 11:55 PM IST
सार

CM योगी ने बताया कि देवरिया-कसया फोरलेन मऊ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। वहीं कुशीनगर में यह गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। इस तरह देवरिया की सीधी कनेक्टिविटी देशभर के महानगरों तक हो जाएगी।

विज्ञापन
Kasya-Deoria Fourlane To Link Purvanchal And Siliguri Expressways, Named North-South Corridor By CM Yogi
परियोजनाओं का लोकार्पण करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया के भीमपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने देवरिया-कसया फोरलेन और देवरिया-हाटा टू लेन समेत 6.55 अरब की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
विज्ञापन


उन्होंने 292 करोड़ की लागत से बनने वाले देवरिया-कसया फोरलेन को नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का नाम देते हुए कहा कि यह सड़क मऊ जिले में जहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी, वहीं कुशीनगर में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगी।
विज्ञापन

इस तरह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़कर देवरिया की कनेक्टिविटी देशभर के महानगरों तक हो जाएगी। इस दाैरान उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बिटुमेन (तारकोल) की किल्लत से सड़क निर्माण में आ रही बाधा दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने विकल्प तलाश लिया है।

प्रदेश में अब मोहल्लों से लेकर हाईवे तक सड़क निर्माण में सीमेंट का प्रयोग किया जाएगा। आरसीसी और इंटरलॉकिंग वाली सड़कों से लागत तो जरूर बढ़ेगी लेकिन मजबूती भी मिलेगी। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीमेंट की सड़कें बनाने में लागत जरूर बढ़ेगी लेकिन जनता को मजबूत और टिकाऊ सड़कें मिलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। समारोह में सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस को हमेशा राम नाम से दिक्कत रही लेकिन भाजपा सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया।

यह नया उत्तर प्रदेश है जो सुशासन, सुरक्षा, विरासत और विकास की पहचान बन चुका है। जिन क्षेत्रों में लोग हिंदी नहीं बोल पाते हैं, वहां भी जाने पर वहां के लोग भी जय श्रीराम कहकर अभिवादन करते हैं।  हम अरुणाचल के पहाड़ों में जाएं, महाराष्ट्र के किसी सुदूर कोने में, जम्मू-कश्मीर हो, हिमाचल हो या दक्षिण के तमिलनाडु-केरल में, जहां भी हम जाते हैं, हिंदी नहीं जानने वाला व्यक्ति भी हमें देखते ही मुस्कुराकर कह उठता है योगी जी, जय श्री राम! आप सोचिए, जिसे हिंदी का एक शब्द भी नहीं आता, वह भी अभिवादन में योगी जी जय श्री राम कहता है।
विज्ञापन

आज हमारी पहचान राम से, कृष्ण से और बाबा विश्वनाथ से बन गई है। यह हमारे देवी-देवताओं का आशीर्वाद है जो सीधे-सीधे हम पर बरस रहा है। पिछली सरकारों में योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था लेकिन हमारी सरकार में कोई भेदभाव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed