{"_id":"652ec74eb5ad4f5ccf0d4496","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-his-in-laws-house-was-found-in-the-river-deoria-news-c-208-1-deo1001-10622-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ससुराल गए युवक का शव नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ससुराल गए युवक का शव नदी में मिला
Tue, 17 Oct 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
भटनी। एक दिन पूर्व ससुराल जाने की बात कह घर से निकले युवक का शव अगले दिन मंगलवार को खनुआ नदी में मिला। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की जांच की मांग की है। वहीं बलुआ अफगान गांव में लगातार दो युवकों की मौत से हड़कंप है। ग्रामीण सहमे व भयभीत हैं।
बलुआ अफगान के बिंदवलिया टोला गांव निवासी मुन्ना निषाद (28) महाराष्ट्र में काम करते थे। वह शुक्रवार को घर आए। पत्नी व बच्चों के साथ दो दिन रहने के बाद सोमवार को बीमार ससुर को देखने बिहार के भिसादेई गांव के लिए निकले। मंगलवार को करीब दो बजे गांव स्थित खनुआ नदी में लोगों ने एक शव को देखा। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने शव की पहचान मुन्ना के रूप में की। इसकी जानकारी पर पिता बच्चन निषाद, पत्नी हिरामती सहित अन्य परिजन नदी घाट पर पहुंचे। परिजन मुन्ना का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। थोड़ी देर में सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मृतक का मोबाइल और पैंट गायब मिला है। परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जाहिर की है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने कहा कि युवक की नदी में डूब कर मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
पांच दिन पहले त्योहार मनाने घर आए थे मुन्ना
भटनी। मुन्ना महाराष्ट्र में एक क्रेशर पर काम करते थे। दशहरा और दीपावली त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए शुक्रवार को घर आए थे। परिवार के साथ हंसी खुशी थे। इसी बीच बीमार ससुर को देखने निकले और उनका शव नदी में मिला।