फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The daughter was strangled and the wife was beaten to death with a stick.

Deoria News: बेटी की गला दबाकर और पत्नी को लाठी से पीट उतारा था मौत के घाट

Sun, 17 Mar 2024 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
The daughter was strangled and the wife was beaten to death with a stick.
- हत्या में प्रयुक्त लाठी पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर गेहूं की खेत से की बरामद
विज्ञापन

- पत्नी की पहली शादी को लेकर राजू से अक्सर होती थी तकरार
- बेटी के शव को नदी में, पत्नी के शव को गेहूं की खेत में फेंककर हो गया था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में प्राथमिक स्कूल के समीप गेहूं के खेत में पांच फरवरी की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर एक महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया। महिला की हत्या कर शव को फेंका गया था। शव मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला, डॉग स्क्वायड टीम व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी।
पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया था। दो दिन बाद महिला की पहचान लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी रिंकू यादव पत्नी राजू यादव के रूप में हुई। पुलिस इस मामले में रिंकू के पिता बेचन यादव की तहरीर पर महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार था। 41 दिन बाद मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी पति राजू यादव को लार पुलिस ने खेमादेई तिराहे से शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी राजू ने पत्नी व बेटी की हत्या कैसे की, उसका राज उगल दिया।
-------------
लाठी से पीटकर पत्नी व बेटी को उतारा था मौत के घाट
गिरफ्तार राजू यादव ने बताया कि शव मिलने के एक दिन पूर्व पत्नी रिंकू बच्ची को साथ लेकर लार दवा कराने गई थी। मैंने ही उसे दो हजार रुपये दिए थे। रिंकू की शादी मेरे साथ दूसरी थी, इस बात की जानकारी मुझे शादी के कुछ दिन बाद हुई। इसे लेकर पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था। अस्पताल से दवा कराकर देर से लौटने के बाद भी विवाद हुआ था। मैं गुस्से में था। अपने को रोक नहीं पाया। बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिया। पत्नी को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बोरी में शव रखकर देर रात स्कूल के पीछे गेहूं के खेत में फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर ली। पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कोट
पत्नी व बेटी का हत्यारोपित पति घटना के बाद से गायब था। उसके मोबाइल का लोकेशन कभी सिकंदरपुर तो कभी बिहार बता रहा था। दिन में जो लोकेशन मिलता था उस पर पुलिस जाती थी तो उस समय उसका लोकेशन कहीं और बताने लगता था। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed