{"_id":"68d8475944505857150fac64","slug":"the-dangers-of-rabies-were-highlighted-through-a-street-play-deoria-news-c-208-1-deo1009-164270-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया रेबीज के खतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया रेबीज के खतरे
Sun, 28 Sep 2025 08:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:12 AM IST
विज्ञापन
- एमबीबीएस 2022 बैच के छात्र छात्राओं ने पंजीकरण हाल में रोगियों के सामने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया।विश्व रेबीज दिवस पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में लोगों को रेबीज के खतरे के प्रति जागरुक किया गया। नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के माध्यम से रेबीज से बचाव के उपाय बताए गए। इलाज कराने आए लोगों ने ध्यान से इसे देखा और अनुपालन का संकल्प लिया।
ओपीडी बिल्डिंग के रोगी पंजीकरण हाल में एमबीबीएस 2022 बैच के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने इस साल की थीम “एक्ट नाऊ: यू, मी एंड कम्युनिटी” के जरिए लोगों को रेबीज के खतरे बताए। इससे बचाव की जानकारी दी। पोस्टर के माध्यम से पशुओं के आसपास सुरक्षित व्यवहार के बारे में जागरूक किया। नुक्कड नाटक में रेबीज 100 प्रतिशत घातक है। लेकिन 100 प्रतिशत इससे बचा जा सकता है, का संदेश दिया। छात्र छात्राओं ने बताया कि मेडिकल कालेज के न्यू ओपीडी भवन की पहली मंज़िल पर रेबीज टीकाकरण की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। एंटी रेबीज़ क्लिनिक में हमने “रेबीज़ हेल्प डेस्क” भी स्थापित किया गया है। इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कविता, एआरवी नोडल आफिसर डॉ. कोमल मोरे, डॉ. अरूणेश कुमार, डॉ. प्रेम प्रकाश भारती, डॉ. सुरुचि, डॉ. संदीप, डॉ. नाजिया, डॉ. शनूर आदि उपस्थित रहे।