{"_id":"6aa1b242fe535fd199084f8d","slug":"the-contractor-did-not-start-the-work-in-four-months-the-tender-will-be-cancelled-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1445849-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ठेकेदार ने चार महीने में शुरू नहीं कराया काम, निरस्त होगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ठेकेदार ने चार महीने में शुरू नहीं कराया काम, निरस्त होगा टेंडर
Thu, 10 Sep 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सदन के समक्ष अपनी बात रखते सभासद
देवरिया। नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक बुधवार को पंडित दीनदयाल सभागार में हुई। चकियां वार्ड के सभासद प्रवीण यादव ने अपने मोहल्ले में टेंडर के चार महीने बाद भी सड़क नहीं बनने का मामला उठाया। अध्यक्ष ने ईओ से मामले की जांच कराकर टेंडर निरस्त करने और नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया।
सभासदों ने अपने वार्ड के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। दूसरे वार्ड के सभासदों ने इसका समर्थन किया। सभासदों की एकजुटता के आगे नगर पालिका अध्यक्ष कभी-कभी विवश दिखाई दीं।
बीच-बीच में ईओ भी सभासदों के मुद्दे पर माइक लेकर बोलते रहे। वार्ड 15 के सभासद शिवानंद मिश्र ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के लिए पांच स्थानों पर छठ घाट और शेड बनाने का प्रस्ताव दिया था मगर एक भी प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में नहीं रखा गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चिरंजीवी ब्रह्मस्थान पर शेड निर्माण का प्रस्ताव भी अमल में नहीं लाया गया। अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने ब्रह्मस्थान का निरीक्षण किया था पर सभासद ने विधायक निधि से निर्माण के प्रस्ताव भेजे जाने की बात कहकर रोक दिया। अब पुन: इसका परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
सभासद प्रवीण यादव ने चकिया में चार सीमेंटेड बेंच प्रस्ताव के बावजूद नहीं लगने का मामला भी उठाया। वार्ड में बने सामुदायिक भवन में नगर पालिका परिषद के एक सफाई इंस्पेक्टर ने अपना निवास बनाने का मुद्दा भी उठाया। इस पर अध्यक्ष ने जांच कराकर निर्णय लेने की बात कही।
सभासद पवन जायसवाल ने कहा कि उनके वार्ड में पतली नाली बनी है। इससे सामान्य दिन में भी पानी नहीं निकल पाता है। बारिश में और दिक्कत होती है।
सिंधी मिल काॅलोनी के सभासद अमित मिश्र ने रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। इस दाैरान सर्वाधिक कर वसूली पर राजस्व निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी और विनय कुमार को सम्मानित किया गया।