फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Congress state president, who visited Shivanand's home, sought financial assistance from the government.

Deoria News: शिवानंद के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मांगी आर्थिक मदद

Mon, 22 Jun 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Congress state president, who visited Shivanand's home, sought financial assistance from the government.
शिवानंद के परिजनों बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
पैकौली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार की शाम सुरौली गांव पहुंचकर अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया के परिजनों से मिले। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और अब तक सरकार तथा जन प्रतिनिधियों की ओर से मिली सहायता के बारे में पूछा।
विज्ञापन

शिवानंद के पिता रामजी चौरसिया ने बताया कि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया तथा एसडीएम सदर की मौजूदगी में उन्हें पांच लाख रुपये का चेक मिला है। इस पर अजय राय ने कहा कि यह राशि आकस्मिक दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिली सहायता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से परिवार को अलग से क्या सहायता प्रदान की गई है, इसकी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

शिवानंद के छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया ने कहा कि अब तक किसी नेता अथवा प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें कोई अतिरिक्त आर्थिक सहायता नहीं मिली है। परिवार ने अपने दर्द और कठिन परिस्थितियों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा। अजय राय ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उसके बाद अजय राय ने रुद्रपुर के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का मोबाइल नंबर परिवार को देते हुए कहा किसी भी आवश्यकता या समस्या के लिए उनसे संपर्क करें, वह हर संभव मदद का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed