फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The CMO summoned the employees for the hospital being closed

Deoria News: अस्पताल बंद रहने पर सीएमओ ने कर्मचारियों को किया तलब

Mon, 19 May 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The CMO summoned the employees for the hospital being closed
मदनपुर। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कर्मचारियों की मनमानी भारी रही। मदनपुर कस्बा स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को सुबह 10 बजे तक ताला लटकता रहा।
विज्ञापन

इसके कारण मरीजों का लौटना पड़ा। अस्पताल बंद हाेने की फोटो सीएमओ के पास पहुंचने पर दोपहर में आननफानन स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। उधर, सीएमओ ने कर्मचारियों को तलब किया है।
विज्ञापन

मरीजों की जांच, उपचार के लिए प्रत्येक रविवार को सीएचसी और पीएचसी पर सुबह नौ से शाम चार बजे तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। कस्बा स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर पीजी कोर्स करने गए हैं। रविवार को अस्पताल में सुबह 10 बजे ताला लटक रहा था। अस्पताल पहुंचे लोग ताला देखकर जाने लगे। इस दौरान लोगों ने पीएचसी बंद होने की सूचना सीएमओ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी रुद्रपुर के अधीक्षक डॉ. एसके राव दोपहर में पीएचसी मदनपुर पहुंचे। इसके बाद स्वास्थ्य मेले में मरीजों का उपचार शुरू हुआ।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि ताला बंद का फोटो मिलने के बाद सीएचसी के अधीक्षक को मौके पर भेजा गया। लापरवाह कर्मियों को तलब किया गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed