फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria power system collapsed in many localities

Deoria News: शहर की बिजली व्यवस्था चरमराई, कई मुहल्लों में आठ से दस घंटे तक गुल रही बिजली

Tue, 20 Jun 2023 02:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
deoria power system collapsed in many localities
रामगुलाम टोला में जल रहा बिजली का तार।संवाद

देवरिया शहर की बिजली व्यवस्था पेटरी हो गई। गर्मी से बेहाल शरवासियों को फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से महज दस घंटे बिजली मिल पा रही है। रविवार की रात का हाल यह रहा है कि कई मुहल्लों में बिजली के तार से चिंगारी निकल रही थी। ट्रांसफार्मर आग उगल रहे थे।

विज्ञापन


रात में करीब 11 बजे रामगुलाम टोला मोहल्ले का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब दस हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह होने पर लोगों ने जब इसकी शिकायत की तो करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर बदला गया। इसी मुहल्ले में बिजली का तार अचानक शाॅर्ट सर्किट होने से चिंगारी उठी रही थी।
विज्ञापन


शहर के सिंधी मिल काॅलोनी में 12 बजे रात से सुबह छह बजे तक बिजली कटी रही। भुजौली काॅलोनी के महाराणा प्रताप में केबल जलने से शाम सात बजे से रात 12 बजे तक बिजली गायब रही। सेंट्रल चौकी के पास के करीब दस हजार की आबादी नगर पालिका के पास लगाए गए ट्रांसफार्मर के फुंक जाने की वजह से रविवार की शाम पांच बजे से रात दो बजे तक परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इनकमिंग फीडर ब्लास्ट, 15 घंटे से 350 गांवों की आपूर्ति ठप

तरकुलवा बिजली सब स्टेशन का इनकमिंग फीडर रविवार रात तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। इससे उपकेंद्र के सभी 350 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के बिना 15 घंटे से क्षेत्र के लगभग पांच लाख लोग भीषण गर्मी से परेशान हो उठे। 33/11 केवीए तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र से लगभग 350 गांवों के तकरीबन पांच लाख की आबादी को बिजली सप्लाई दी जाती है। इसके लिए उपकेंद्र में एक इनकमिंग और तरकुलवा, गढ़रामपुर, पथरदेवा और बंजरिया कुल आउटगोइंग फीडर लगे हैं।

तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर रविवार रात में 12 बजे के करीब अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े तरकुलवा, गढ़रामपुर, सोन्हुला रामनगर, कंचनपुर, महुअवा बजराटार, मुंडेरा बाबू, बालपुर श्रीनगर, पथरदेवा, बंजरिया आदि गांवों की करीब पांच लाख आबादी की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली सप्लाई नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। गर्मी से बेहाल लोग घरों से बाहर निकल कर रतजगा करके किसी तरह रात गुजारे।

दिन में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोग उपकेंद्र पर फोन करके बिजली न आने का कारण पूछते रहे। पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। बिजली के बिना कस्बों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हो गए। बिजली और पानी के लिए हर तरफ लोग परेशान रहे। धीरे-धीरे दोपहर हो गई, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर ब्लास्ट होने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। पैनल की मरम्मत की जा रही है। जैसे ही फीडर ठीक हो जाएगा बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

 

आक्रोशित लोगों ने तहसील रोड किया जाम

नगर के रेलवे स्टेशन गेट के समीप ट्रांसफार्मर करीब तीन माह पहले जल गया। उसके बाद नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए बिजली की आपूर्ति हो रही है। ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर काफी दिनों से धुआं दे रहा था। इसकी शिकायत वार्ड के लोगों ने की थी। बावजूद बदला नहीं गया, जिसके चलते मोबाइल ट्रांसफार्मर रविवार शाम धू-धू कर जल गया। इससे करीब चार वार्ड की बिजली गुल हो गई। इससे नाराज लोगों ने सोमवार की सुबह तहसील रोड को जाम कर दिया। तहसीलदार व कोतवाल के आश्वासन पर एक घंट बाद जाम समाप्त हुआ।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह पूर्वी इचौना, वार्ड नंबर 9 तहसील, वार्ड नंबर 10 किशोर गंज व वार्ड नम्बर 13 इचौना पश्चिमी की आपूर्ति स्टेशन गेट के समीप लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से होती है, जिससे करीब छह हजार से अधिक लोगों को बिजली मिलती है। करीब तीन माह पहले ट्रांसफार्मर जल गया। काम चलाने के लिए नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल कर दी गई। उसके बाद विद्युत वितरण निगम के जिम्मेदारों ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते यह भी ट्रांसफार्मर ध-धू कर रविवार को जल गया।

भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत लोगों ने विद्युत निगम के जेई व एक्सईएन से किया, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। जिससे आक्रोशित सभासद अशोक गुप्ता, कर्मवीर दीपक सैनी, विनोद चौरसिया, राकेश वर्मा, विशाल गुप्ता, दिनेश चंद्र, रितेश वर्नवाल, बड़े मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने तहसील रोड जाम कर प्रदर्शन किया। कहा कि ओवरलोड करे चलते लगातार वार्ड के लोगों को गर्मी से जुझना पड़ रहा है।

ऐसी स्थिति में सब्जी मंडी के सामने एक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। सूचना मिलते ही तहसीलदार मिश्री लाल चौहान व कोतवाल गोपाल पांडेय मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाते हुए एसडीओ से वार्ता कर तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाने को कहा। तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान ने बताया कि एसडीओ से वार्ता कर तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाने को कहा गया है। जल्द ही ट्रांसफर्मर लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed