फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The city and village were bathed in light, people worshipped Goddess Lakshmi and burst firecrackers.

Deoria News: रोशनी से नहाया शहर और गांव, लक्ष्मी की आराधना कर फोड़े पटाखे

Mon, 20 Oct 2025 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Oct 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
The city and village were bathed in light, people worshipped Goddess Lakshmi and burst firecrackers.
देवरिया। दीपावली का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक दीयों और बिजली झालरों की झिलमिल रोशनी से नहा उठे। घरों और दुकानों में देवी लक्ष्मी व आदिदेव गणेश की आराधना कर लोगों ने सुखमय जीवन की कामना की। बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी दीपावली के आनंद मेंं डूबे रहे। चहुंओर हर्षोल्लास छाया रहा।
विज्ञापन


सुबह से ही उठकर दीपावली की तैयारियों में लोग व्यस्त हो गए। घरों में महिलाएं मिट्टी के दीयों को पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दिया। दोपहर में इन दीयों को सुखाकर शाम दीपोत्सव के लिए रख लिया। इनमें दीया और बाती लगाने की जिम्मेदारी घर की युवतियों को देकर महिलाएं रसोई में विविध पकवान तैयार करने में जुट गईं। बच्चे पटाखे सहेज लिए। युवा बिजली की झालरों को सजाने में लगे रहे। युवतियों ने रंगोली बनाई। गोधूलि बेला में महिलाओं ने घरों में पहला दीपक जलाया गया। इससे अन्य दीपक जलाकर तैयार किए गए। सबसे पहले पूजा गृह, रसोई घर, फिर घर के प्रत्येक कमरों में एक-एक दीप रखे गए। बच्चे के पढ़ने के टेबल पर भी दिए सजाये गए। इसके बाद घर के करीब देवस्थान पर दीपक रखा गया। गांव में घर के अलावा कुंआ की जगत पर, गौशाला में नाद, खूंटा और देवस्थान पर भी लोगों ने दिए रखे और कुशल मंगल, धन-धान्य की वृद्धि की कामना की। कुछ ही देर में शहर से लेकर गांव तक झिलमिल रोशनी में नहा उठे।
विज्ञापन



बच्चों ने भी फोड़े पटाखे
दीपोत्सव पर बच्चे पटाखों की ओर लपक पड़े। घर के बड़ों की निगरानी में बच्चों ने पटाखे छोड़ने शुरू किए। जहां छोटे बच्चे फूलझड़ी जलाने में लगे रहे। वहीं किशोरों और युवाओं ने चरखी, चटाई बम व राकेट छोड़कर आनंद लिया। बच्चों के साथ घर की महिलाएं व युवतियां भी पटाखे छोड़ने का मोह नहीं छोड़ पाईं। वह भी पटाखे छोड़कर आनंद लेने में जुट गईं। यह क्रम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि
घरों और दुकानों में देवी लक्ष्मी और आदिदेव गणेश की श्रद्धा भक्ति के साथ विधान से पूजा की गई। पुरोेहित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा किया गया। लोगों ने मिष्ठान्न व फल आदि चढ़ाकर नमन किया। वहीं कुछ लोगों ने स्वयं ही देवी देवताओं का आह्वान कर श्रीसूक्त और पुरुष सुक्त का पाठ किया।



वाहनों की भी पूजा की
दीपोत्सव के पर्व पर वाहनों की भी पूजा हुई। वाहन स्वामी सुबह से ही वाहनों को धुलकर सजा संवार कर पूजन के लिए तैयार किए। दीपक जलने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वाहनों का पूजन और आरती कर मंगल कामना की।




दीपावली पर जमकर हुई खरीदारी
दीपावली पर जमकर खरीददारी हुई। इस दिन फूल, माला, पूजन सामग्री से लेकर वाहन तक खूब बिके। बाजार में खूब चहल पहल रही। दिया, बाती से लेकर झालरों, मोमबत्ती व पटाखों की दुकानों पर काफी भीड़ थी। शहर में मिठाई की छोटी बड़ी सभी दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। शहर के मालवीय रोड, मोतीलाल रोड, सब्जी मंडी, हनुमान मंदिर रोड, राघव नगर में जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed