फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The ceremony honored two outstanding city

सम्मान समारोह में सम्मानित हुए नगर के दो मेधावी

Sun, 28 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 28 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
The ceremony honored two outstanding city
सम्मान समारोह आयोजित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
 रविवार को नगर के बस स्टैड़ पर सम्मान समारोह आयोजित कर नगर के सीएचसी अधीक्षक डॉ संजय चंद के पुत्र आयुष चंद एवं नगर के पटेल नगर मुहल्ले के रहने वाले चांद आलम की बेटी इफ्तेखार को सम्मानित किया गया। दोनों सम्मानित होने वाले छात्रों का चयन, नीट 2016 की परीक्षा में हुआ है। आयुष को राष्ट्रीय स्तर पर 246वीं रेंक व इफ्तेखार को 1521वीं रेक मिली। नगर के दोनों छात्रों को सम्मानित करने के लिए पूर्व नपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह में अतिथि रहे भाजपा नेता दीपक मिश्र शाका ने कहा कि प्रतिभाएं न तो उम्र की मोहताज होती हैं, न ही परिस्थितियों की। जिन्हें कुछ कर गुजरना होता है, वो कहीं भी, और वितरीत परिस्थितियों में भी फंख लगा लेते हैं। आज इस नगर के लिए ये दो मेधावी गौरव का विषय हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य राजनारायण पाठक ने कहा कि राघवदास की कर्म भुमि पर इन दो बच्चों ने अपनी मेधा दिखाई है, जो अत्यंत गर्व की बात है। कार्यक्रम को पूर्व प्रचार्य महंत कुशवाहा, कृष्णमोहन पाठक, डॉ लारी, जगदीश यादव, महुईद्दीन अंसारी, अरविंद त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर नीट परीक्षा उत्तीर्ण इन छात्रों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ अमरेश सिंह, डॉ संजय चंद, बालकृष्ण पांडेय, रामविलास प्रजापति, सीता यादव, चांद आलम, सावित्री राय, संतोष मल्ल, राधारमण पांडेय, गौतम मद्वेशिया, बृजमोहन गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, महीबुद्दीन अंसारी, इमाम्मुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed