फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The candidates guarded near the strong room

Deoria News: स्ट्रांग रूम के पास प्रत्याशियों ने बैठाया पहरा

Mon, 08 May 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The candidates guarded near the strong room
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर रखवाली करने के लिए पहुंचे सपा नेता
सपा, बसपा के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के समर्थक शिफ्टवार कर रहे ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के मतगणना स्थलों पर बने स्ट्रांग रूम के परिसर में सपा, बसपा के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के समर्थक पहरा दे रहे हैं। पूरी रात जागकर आने-जाने वाले लोगों पर निगाह गड़ाए हुए हैं। सुबह होने पर दूसरे कार्यकर्ता आ रहे हैं, तभी वह वहां से हट रहे हैं। शनिवार रात महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए सपा प्रत्याशी इंदु देवी की तरफ से नेता राजेश यादव अपने साथियों के साथ करीब दस बजे जमे हुए थे। उन्होंने बताया कि जब तक गिनती नहीं हो जाएगी, हम नहीं हटेंगे। रात में अन्य कार्यकर्ता बाहर भी टहलते हैं। रघवापुर के सभासद पद की प्रत्याशी अंजू गौतम के पति वीरकेश्वर गौतम अधिवक्ता, पप्पू, शमशुद्दीन अंसारी मौजूद थे। इसके अलावा बसपा और अन्य सभासद पद के प्रत्याशी भी आते-जाते रहे। रविवार की देर शाम नगर पालिका परिषद की निर्दल प्रत्याशी शिल्पी मोदनवाल, अमित मोदनवाल, प्रमोद यादव, बंटी तिवारी, संतोष जमे रहे। शिल्पी मोदनवाल ने बताया कि जब तक मतगणना नहीं हो जाएगी, तब तक हमारे समर्थक शिफ्टवार यहां मौजूद रहेंगे। इसके लिए बकायदे समय टू समय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
------------
कोट
- जिन जगहों पर स्ट्रांग रूम बनाया गया है, वहां के कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी के साथ डटे रहने को कहा गया है। दिन और रात की शिफ्ट बांटी गई है। जब तक मतगणना नहीं हो जाएगी, तब तक कार्यकर्ता डटे रहेंगे।
विज्ञापन

व्यास यादव, सपा जिलाध्यक्ष
------------------
कोट
- पार्टी ने सभी तहसील मुख्यालय पर बने स्ट्रांग रूम की रखवाली के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। दिन और रात दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। सभी को निर्देश दिया गया है कि पूरी मुस्तैदी के साथ नजर रखें। अगर कोई बात हो तो जरूर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतिश कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष
--------------
कोट
- स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थक और कार्यकर्ता लगाए गए हैं। उनको हर पल की गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है।
रामजी गिरि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
------------
कोट
- हमें निर्वाचन प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना होगी। किसी भी प्रकार का डर नहीं है। इसके कारण किसी भी कार्यकर्ता को निगरानी के लिए नहीं लगाया गया है। अंबिकेश पांडेय, भाजपा मीडिया प्रभारी

-------------------
स्ट्रांग रूम में अनाधिकृत प्रवेश पर होगी कठोर कार्रवाई
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। मतपेटिकाओं की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों को निर्देशित किया कि किसी भी सूरत में 100 मीटर की दूरी से ही कोई बात करेगा। उसके अंदर अगर कोई आता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। इस परिधि में कोई अगर जबरदस्ती आने का प्रयास करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षाबलों को हिदायत दिया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह हुए तो कार्रवाई तय है। 13 मई को नगर निकाय के चुनाव की मतगणना होनी है। इस मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एडीएम ने कहा कि मतपेटिकाएं महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। इस स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पुलिस के जिम्मे दिया गया है। उन्होंने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों की ड्यूटी आदि की जांच की।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed