फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a youth was found hanging in the room of the house in Barhaj police station area of Deoria.

Deoria News: पारिवारिक विवाद के पंचायत में शामिल होने आया था, सुबह फंदे से झूलता शव मिला

Sun, 11 Aug 2024 04:36 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth was found hanging in the room of the house in Barhaj police station area of Deoria.
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला। युवक पारिवारिक विवाद में घर में होने वाली पंचायत में भाग लेने महराष्ट्र से घर आया था। शाम को घर में पंचायत हुई और इसके बाद सभी खाना खाकर सोने चले गए। सुबह युवक का शव उसके कमरे में कुंडी से लटकते मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बड़का गांव निवासी रंदीप तिवारी(28) पिता संतोष तिवारी महाराष्ट्र में निजी नौकरी करते थे। एक कंपनी में मैनेजर के पद पर थे। शनिवार को घर में एक परिवारिक विवाद में पंचायत होनी थी। दोपहर में संतोष गांव पहुंचे। शाम की पंचायत में शामिल हुए। इसके बाद खाना खाने के बाद सोने चले गए।
विज्ञापन


सुबह में उनका शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजन चिखने-चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रंदीप की शादी भलुअनी थाना क्षेत्र के गढहवा में वर्ष 2021 में हुई थी। उन्हें ढाई वर्ष का पुत्र रुद्रांस है, जो पिता की मौत के बाद रोए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि शादी के बाद रंदीप की पत्नी से उनका विवाद अक्सर होते रहता था। परिजनों से पत्नी की नहीं बनती थी। इसी बात को ले शनिवार को पंचायत बुलाई गई थी। पंचायती के बाद उसकी पत्नी बच्चें को लेकर मायके चली गई। इसी बीच रविवार की सुबह रंदीप का फंदे से लटका शव मिला। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed