फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a young man who drowned in the Gandak River was found after 54 hours.

Deoria News: गंडक में डूबे युवक का 54 घंटे बाद मिला शव

Sat, 25 Oct 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who drowned in the Gandak River was found after 54 hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। छोटी गंडक नदी के भिसवा घाट पर बुधवार की शाम को डूबे अवधेश उर्फ भोला प्रजापति (22) का शव 54 घंटे बाद बरवा सेमरा गांव के पास शुक्रवार को उतराया हुआ मिला। वह दोस्तों के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने गया था। युवक का शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुंसार, ग्राम महुअवा बजराटार निवासी अवधेश उर्फ भोला प्रजापति (22) पुत्र महेश बुधवार को शाम करीब चार बजे गांव के लड़कों के साथ गंडक नदी के भिसवा गांव के घाट पर मूर्ति विसर्जन करने गया था। विसर्जन के दौरान उसका पैर नदी के गहरे पानी में चला और वह लापता गया।
विज्ञापन

इसके बाद से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की खोजबीन में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने स्थानीय मछुआरों के साथ देर शाम तक युवक की खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुकामी पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर युवक की तलाशी की। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को सुबह 7:30 से 11 बजे के बीच युवक का शव छोटी गंडक नदी के बरवा सेमरा गांव के पास उतराया हुआ मिला।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed