फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a young man was found hanging from a noose.

Deoria News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 14 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose.
सुरौली क्षेत्र के सिसवा पांडेय के रहने वाला था युवक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। रविवार की रात में खाना खाने के बाद सोने गए सिसवां पांडेय गांव निवासी संदीप (30) का शव सोमवार की सुबह टिन शेड के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही मां दहाड़ मारकर रोने लगी। शादी के एक साल बाद ही युवक के पत्नी की मौत हो चुकी थी। वह मां के साथ घर पर रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सुरौली थाना क्षेत्र के सिसवां पांडेय गांव निवासी संदीप अपनी मां लालती देवी के साथ घर में रहता था। पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है। संदीप की माली हालत ठीक नहीं है। वह मजदूरी कर जीवन यापन करता था। गांव में उसका कच्ची मकान है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद वह तनाव में रहने लगा। रविवार को देर रात वह मजदूरी कर घर आया और खाना खाने के बाद टिन शेड मे सो गया। सुबह गांव का एक युवक मजदूरी करने के लिए उसे बुलाने आया। उसकी मां ने युवक से घर में जाकर उसे जगाने को कहा। युवक घर में गया तो देखा की संदीप फंदे से लटक रहा था। उसने इसकी जानकारी मां को दी तो वह रोने लगी। रोने की आवाज सुन गांव के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुरौली के थानेदार संजय सिंह चंदेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के फंदे से लटकने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed