{"_id":"690fa46cdc66bb7a41040e60","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-from-a-noose-she-had-married-eight-months-ago-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167368-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फंदे से लटका मिला महिला का शव आठ माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फंदे से लटका मिला महिला का शव आठ माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। सूचना पर क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने थाना प्रभारी मृत्युंजय राय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। मायका वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा मिश्र निवासी सरल सिंह की बेटी प्रमिला सिंह (27) की शादी इस साल सात मार्च को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुरा निवासी मुकेश कुमार सिंह पुत्र बेंचू सिंह के साथ हुई थी। शनिवार सुबह प्रमिला ने परिवार के सभी सदस्यों को नाश्ता कराया। इसके बाद परिवार के लोग खेत में काम करने चले गए। करीब दो घंटे बाद जब वह खेत से घर पहुंचे तो घर के दरवाजे की कुंडी भीतर से बंद थी। काफी आवाज देने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन लोगों ने जंगले के रास्ते से देखा तो प्रमिला अपने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। परिजनों के रोने-चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता सरल सिंह का आरोप था कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी कभी खुश नहीं रहती थी। ससुराल वाले आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।