{"_id":"68f64ca861e14617d60d854b","slug":"the-body-of-a-labourer-who-had-left-for-delhi-was-found-in-a-field-deoria-news-c-208-1-deo1009-166104-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिल्ली के लिए निकले मजदूर का खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिल्ली के लिए निकले मजदूर का खेत में मिला शव
Mon, 20 Oct 2025 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Oct 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
भटनी। दिल्ली जाने को घर से निकले मजदूर का शव पांच दिन बाद सोमवार सुबह गांव के ही पानी लगे धान के खेत में मिला। इसकी जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं मजूदर की मौत की जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने पूछताछ में बताया कि मजदूर बुधवार को दिल्ली जाने की बात कह घर से निकले थे, तभी से उनसे संपर्क नही हो सका था। धर्मखोर दूबे गांव के बाद छपिया जयदेव में खेत में मिले शव के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह तरह अटकलें लगा रहे है।
भटनी थाना क्षेत्र के छपिया जयदेव गांव निवासी रामाश्रय प्रसाद (50) मजदूर थे। वह क्षेत्र में दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों की मानें तो वह बुधवार सुबह काम के सिलसिले में दिल्ली जाने की बात कह घर से निकले थे। वह दिल्ली पहुंच जाने के बाद परिजनों से फोन कर जानकारी देने की बात कही थी। परिजन उनके फोन की प्रतीक्षा ही कर रहे थे कि सोमवार सुबह खेत की तरफ निकली महिलाओं ने खेत में एक शव देखा।
विज्ञापन
वह काफी हद तक सड़ गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की जांच की तो मुंह के बल गिरे सफेद टीशर्ट और पेंट पहनें 50 वर्षीय व्यक्ति का शव होने का अंदेशा हुआ। घटना स्थल पर जुटे लोगों की भीड़ से पूछताछ और जांच के बाद शव की शिनाख्त हुई। मृतक की पहचान रामाश्रम प्रसाद (50) निवासी छपिया जयदेव के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि रामाश्रय क्षेत्र में मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह दिल्ली काम के सिलसिले में जाने की बात कह घर से निकले। पांच से कोई सूचना नही मिलने से परिजन परेशान थे।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव की स्थिति देख हादसे का अनुमान लगा रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि खेत में शव मिला है। शव की शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि खेत में मजदूर का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।