{"_id":"61d33913fed5a138ad20963e","slug":"the-assailant-blew-35-thousand-rupees-of-the-woman-deoria-news-gkp422350229","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्के ने महिला के 35 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्के ने महिला के 35 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
उचक्के ने महिला के 35 हजार रुपये उड़ाए
गौरीबाजार। उपनगर के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रकम निकाल कर घर जा रही महिला से उच्चके ने नोट गिनने के बहाने 35 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम हरेरामपुर निवासी प्रेमशीला पत्नी रामआसरे सोमवार को रामपुर चौराहा स्थित एसबीआई की शाखा से रकम निकालने गई थीं। बैंक में उन्होंने एक युवक से निकासी का फार्म भरवाया।
35 हजार निकालने के बाद बैंक से बाहर आकर कुछ दूरी पर उसी युवक से रुपये गिनवाने लगीं। इस दौरान महिला को झांसा देकर युवक नकदी लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।