{"_id":"654fd130058ca3dfb1094db7","slug":"the-amount-will-go-to-the-winners-account-district-level-taekwondo-and-wrestling-will-be-organized-on-17th-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-12754-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विजेता के खाते में जाएगी राशि, 17 को आयोजित होगी जिला स्तरीय ताइक्वांडो एवं कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विजेता के खाते में जाएगी राशि, 17 को आयोजित होगी जिला स्तरीय ताइक्वांडो एवं कुश्ती
विज्ञापन
देवरिया। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 17 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक वर्ग की ताइक्वांडो व कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें विजेता खिलाड़ियों को इनाम की राशि उनके खाते में खेल निदेशालय के प्रस्ताव पर ट्रेजरी की ओर से भेजा जाएगा।
पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर खेल विभाग को चार खेलों की प्रतियोगिताएं कराने की मेजबानी मिली है। इसके अंतर्गत आठ नवंबर को विभाग की ओर से जूनियर बालक वर्ग की भारोत्तोलन एवं 10 नवंबर को बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं। आगामी 17 नवंबर को जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग में ताइक्वांडो एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि इन खेलों में 75 खिलाड़ियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जानी है। इसके लिए खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक जुटे हुए हैं। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि 17 नवंबर को दो जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।
इसके विजेता को इनामी राशि उसके खाते में भेजी जाएगी। इस खेल योजना के तहत प्रथम स्थान पर रहने वाले को 500, दूसरे पर 400 एवं तीसरे को 300 रुपये दिया जाना है। विजेता खिलाड़ियों के खाते में ही सीधे यह धनराशि खेल विभाग के प्रस्ताव पर ट्रेजरी की ओर से भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता दस भार वर्गों में होगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। साथ ही प्रशिक्षकों को भी जिम्मेदारी दे दी गई है।