फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The allegations of conversion against Usman are baseless; the issue will be raised in the House.

Deoria News: उस्मान पर धर्मांतरण का आरोप बेबुनियाद, सदन में उठेगा मुद्दा

Fri, 26 Sep 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Sep 2025 01:26 AM IST
सार

देवरिया में एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी की धर्मांतरण आरोप में गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपा प्रतिनिधिमंडल ने उनके परिवार से मुलाकात कर मामले को फर्जी बताया। विपक्ष ने इस मुद्दे को सदन में उठाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
The allegations of conversion against Usman are baseless; the issue will be raised in the House.
उस्मान गनी के परिजनों से मुलाकात करते सपा प्रतिनि​धि मंडल 

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। धर्मांतरण कराने के आरोप में एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी को जेल भेजने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को देवरिया पहुंचा।
सपा कार्यालय से उस्मान के घर प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और करीब एक घंटे तक उनके परिवार से घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अल्पसंख्यक होने के कारण उस्मान गनी को धर्मांतरण कराने की कोशिश के फर्जी मामले में जेल भेजा गया है, जिस युवती ने आरोप लगाया है, वह तीन बार तहरीर दे चुकी है।
विज्ञापन

दो तहरीर में धर्मांतरण की कोशिश या सेक्स रैकेट जैसी कोई आरोप नहीं है। तीसरी तहरीर सुनियोजित तरीके से लेकर पुलिस ने फर्जी केस दर्ज किया है। पूरा मामला सदन में उठेगा। इसकी लड़ाई सपा मजबूती से लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईजी मार्ट के मैनेजर उस्मान गनी के भाई हैं। उस्मान से कोई लेना देना नहीं है, जिस गुप्ता परिवार पर धर्मांतरण का आरोप लगा है, पुलिस की जांच में पता चला कि पटना में वर्ष 2013 में उसने स्वेच्छा से धर्मांतरण किया है। प्रतिनिधिमंडल में सपा सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, सांसद सुल्तानपुर रामभुआल निषाद, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, गजाला लारी, पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक अनुग्रह नरायण खोखा सिंह, पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed