फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The accused of rape were sent to jail

Deoria News: दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को भेजा गया जेल

Thu, 22 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The accused of rape were sent to jail
सलेमपुर। कोचिंग पढ़ने जाते समय दो किशोरियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है। नगर पंचायत के एक वार्ड की रहने वाली दोनों किशोरियां 23 दिसंबर को कोचिंग के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर अपहरण कर लिया। काफी समय तक घर न लौटने पर परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले दोनों किशोरियां आरोपियों के चंगुल से निकलकर किसी तरह अपने घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खुखुंदू थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी सूर्य मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा तथा नगर पंचायत के धरमपुर वार्ड निवासी अनीश पांडेय पुत्र त्रिभुवन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िताओं के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed