फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ten trains, including the Kolkata-Gorakhpur Purvanchal Express, arrived with delays of several hours.

Deoria News: कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं

Sun, 27 Sep 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ten trains, including the Kolkata-Gorakhpur Purvanchal Express, arrived with delays of several hours.
देवरिया/भटनी। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और शनिवार को बैतालपुर के पास ओएचई तार टूटने के कारण रविवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस समेत करीब दस ट्रेनें देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर घंटों विलंब से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते शनिवार और रविवार को रूट की कई ट्रेनों को निरस्त और कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। वहीं, शनिवार को गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर बैतालपुर के पास डाउन ट्रैक पर ओएचई तार टूटने से रविवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इस दौरान कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस करीब 11 घंटे, वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी नौ घंटे, संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस पांच घंटे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ सात घंटे, वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट इंटरसिटी साढ़े तीन घंटे, वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस दो घंटे, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे और अयोध्याधाम-भटनी पैसेंजर करीब दो घंटे विलंब से पहुंची। इसके अलावा रूट की एक अन्य ट्रेन भी घंटों विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को ओएचई तार टूटने से प्रभावित ट्रेनें रविवार को भी विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed