{"_id":"60e898ad8ebc3ec2347099b0","slug":"ten-seat-of-bdc-chairperson-23-candidates-850-members-caste-vote-deoria-news-gkp4012705187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस ब्लॉक प्रमुखों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में, 850 सदस्य करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस ब्लॉक प्रमुखों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में, 850 सदस्य करेंगे मतदान
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी के मद्देनजर गहमागहमी रही। बनकटा ब्लॉक में एक उम्मीदवार के पर्चा वापस लेने से यहां भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया। वहीं अन्य चार लोगों ने भी नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में 23 प्रत्याशी डटे हैं। शनिवार को दस ब्लॉकों में वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। 850 बीडीसी सदस्य दस ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव करेंगे।
जनपद के सोलह विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव होना था। बृहस्पतिवार को पांच ब्लॉकों में एक प्रत्याशी के नामांकन करने से वहां की तस्वीर साफ हो गई और निर्विरोध निर्वाचन हुआ। शुक्रवार को पांच लोगों ने नाम वापस ले लिया। विकास खंड देवरिया सदर में दो, बैतालपुर व भटनी में एक-एक उम्मीदवार ने पर्चा वापस ले लिया। बनकटा ब्लॉक में शोभा देवी के नाम वापस लेने से बिंदा भी निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। अब विकास खंड देसही देवरिया, भलुअनी व लार में तीन-तीन, भाटपाररानी, देवरिया सदर, सलेमपुर, भागलपुर, बरहज, बैतालपुर, भटनी में दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के मद्देनजर लार, भलुअनी, बरहज, भागलपुर, सलेमपुर, बैतालपुर में हंगामा एवं बवाल हो सकता है। इसका इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
निर्विरोध निर्वाचित प्रमुखों को डीएम ने दिया प्रमाणपत्र
देवरिया। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में छह विकास खंडों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें विकास खंड पथरदेवा से कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के पुत्र सुव्रत शाही, गौरीबाजार से राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की पुत्र वधू अनीता, रुद्रपुर से ऊषा पासवान, रामपुर कारखाना से ऊषा देवी व तरकुलवा से रामआशीष गुप्ता, बनकटा से बिंदा शामिल हैं। शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने डीएम न्यायालय कक्ष में छह विकास खंड के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की और उन्हें प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एडीईओ सुभाष चंद्र सिंह व संबंधित ब्लाकों के सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मतदान आज
देवरिया। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में शनिवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतदान के बाद कार्य समाप्ति तक मतों की गणना की जाएगी।