फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tempo driver strangled to death in deoria

Deoria News: टैंपों चालक की गला दबा कर हत्या, एक दिन पहले घर से था निकला

Wed, 05 Apr 2023 03:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी। पकड़ी बाजार।
संवाद न्यूज एजेंसी। पकड़ी बाजार। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Apr 2023 03:41 PM IST
सार

थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने कहा कि घटना में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Tempo driver strangled to death in deoria
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घर से टैंपों बनवाने निकले एक चालक का शव बुधवार की सुबह गेंहू के खेत में मिला। वह मंगलवार की शाम को घर से पकड़ी बाजार जाने के लिए बता कर निकला था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतक का शव पकड़ी बरामद देवबारी गांव के निकट खेत में पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज जांच में जुटी है। घटना के पीछे आशनाई बताई जा रही है। मदनपुर थाना क्षेत्र के पडरी मिश्र चकरवा निवासी महेंद्र यादव उम्र 48 वर्ष टैंपों चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह मंगलवार की शाम परिवार वालों से टैंपों बनवाने की बात बता कर घर से निकले। देर रात उनके नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरु किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अयोध्या से गीडा तक मात्र दो घंटे, मगर पैडलेगंज तक घिसटने में गवां देते हैं एक से डेढ़ घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह पकड़ी बरामद देवबारी के निकट महिलाएं खेत में गेंहू काटने पहुंची तो शव देख कर शोर मचाना शुरु किया। युवक के गले पर निशान पड़े थे और नाक से खून निकला था। आंख के नीचे भी चोट के निशान मिले। घटना के पीछे लोग आशनाई बता रहे है।

मृतक के दो लड़के चन्द्रभान और टुनटुन है। मौत की खबर पर पत्नी आशा देवी और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने कहा कि घटना में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed