फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tempo driver killed in accident

अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक की मौत

Sat, 28 Nov 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

 

विज्ञापन


 तेज रफ्तार में जा रहा यात्रियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। खोरमा-रामलक्षन मार्ग पर स्थित मझने पुल के पास हादसे में टेंपो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक को इलाज के लिए गौरीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। गाड़ी में सवार एक महिला समेत दो यात्री घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया।

खोरमा गांव के मारकंडेय त्रिपाठी (40) गांव के एक व्यक्ति का टेंपो चलाकर परिवार खर्च चलाते थे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे वह गांव के चौराहे से यात्री लेकर रामलक्षन के लिए निकले। रास्ते में मझने पुल के करीब टेंपो के सामने एक कुत्ता आ गया। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन नहीं बन पाया और टेंपो सड़क के किनारे जा पलटा। चालक मारकंडेय टेंपो के नीचे आ गया। उसके सीने में गंभीर चोट लगी। टेंपो में सवार गांव के शिवाजी त्रिपाठी और एक महिला भी घायल हो गई। राहगीर घायल चालक को रामलक्षन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने चालक को रेफर कर दिया। गौरीबाजार जाते समय रास्ते में ही ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए देवरिया भेज दिया।

फोटो समाचार।

मां, पत्नी का बुरा हाल

रामलक्षन। सड़क हादसे में चालक मारकंडेय की मौत ने उसके परिवार को झकझोर कर रख दिया। वह परिवार का कमाऊ सदस्य था। मारकंडेय का बड़ा भाई प्रियेश मुंबई में मजदूरी करता है। मारकंडेय टेंपो चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। वह पत्नी मालती, मां बिंद्रावती और दो नाबालिग बच्चे आदित्य और अंश के साथ रहता था। घर से निकलने के कुछ ही देरी के बाद ही उसकी मौत की खबर आई। पूरे गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। चालक की मौत से गांव में मातम पसर गया। उसके शव से घर वाले लिपट कर रो रहे थे। बच्चों की चीत्कार सुन मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। कमाऊ सदस्य की मौत से बच्चों की परवरिश की चिंता लोगों को सताने लगी।

बाइक की टक्कर से चार घायल

महिलाओं के शोर पर पहुंचे लोगों ने युवक को पीटा

शराब के नशे में था युवक, शांतिभंग में चालान किया

अमर उजाला ब्यूरो

सलेमपुर। नशे में धुत बाइक सवार युवक ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक पुरुष समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। इससे नाराज लोगों ने बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई की और बाइक तोड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में और युवक को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया मिश्र गांव की महिलाएं रात आठ बजे शौच के लिए गांव के बाहर जा रही थी। उधर से गुजर रहे शराब के नशे में चूर बाइक सवार युवक ने महिलाओं को टक्कर मार दी। इसमें कड़िया मिश्र गांव की एकमी, गुलाबी, लवंगी और धनेश नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया। महिलाओं के शोर करने पर पहुंचे गांववाले बाइक सवार युवक की पिटाई करने लगे और बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान लार थाना क्षेत्र के इटहुरा मिश्र गांव निवासी हरीश के रूप में की। इस बाबत नवलपुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि शराब के नशे में धुत युवक रास्ता भटक कर उधर चला गया था। घायल महिलाओं की शिकायत पर युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed