{"_id":"678815176380d4f2060e2aea","slug":"temperatures-drop-by-one-degree-life-disrupted-deoria-news-c-208-1-sdn1004-144922-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक डिग्री लुढ़का पारा, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक डिग्री लुढ़का पारा, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Thu, 16 Jan 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। न्यूनतम तापमान में बुधवार को एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है। गलन के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार की अपेक्षा न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। दिन भर लोग अलाव तापते रहे। दिन भर धूप नहीं निकली। सुबह से लेकर शाम तक बदली छाई रही। शाम होते ही ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड से निजात पाने के लिए लोग घरों में हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा ले रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
शहर में कई स्थानों पर दिन भर लोग अलाव से ठंड बचने की कोशिश करते रहे। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी गलन से लोग कांप जा रहे है। लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली।