फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Temperature, wind speed and how much rain fell, now you will get correct information

Deoria News: तापमान, हवा की गति व बारिश कितनी हुई, अब मिलेगी सही जानकारी

Fri, 01 Sep 2023 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Temperature, wind speed and how much rain fell, now you will get correct information
जनपद में पांच ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन बनाए जाएंगे, स्थान चिह्नित कर शासन को भेजी गई है सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में मौसम व बारिश के बारे में डिजिटल उपकरण बताएंगे। जनपद में पांच ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन बनाए जाएंगे। सभी तहसीलाें में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित होंगे। यह निर्धारित समय पर मौसम के बारे में सही जानकारी देंगे। इससे जिले के तापमान, वायुमंडलीय दबाव, कितने एमएम वर्षा हुई, इसकी सटीक जानकारी मिल जाएगी। देश-विदेश में बैठे लोग भी जिले के मौसम के बारे में जानकारी कर सकेंगे। इससे पहले बारिश को जानने के लिए इस उपकरण में एक प्लास्टिक का टब बनाया गया है, जिसमें बने छेद के जरिए नीचे लगे प्लास्टिक के जार में पानी एकत्र होता है। इसी के जरिए अनुमान लगाया जाता था। अब सब आधुनिक होगा। इन स्टेशनों को स्थापित करने के लिए स्थान चिह्नित कर सूचना शासन को भेज दी गई है। शासन स्तर पर प्रक्रिया भी चल रही है। उम्मीद है कि दो माह के अंदर स्थापित हो जाएगा और कार्य करना शुरू कर देगा।
मौसम के बारे में जानकारी अभी तक प्रदेश स्तर पर होती है, लेकिन अब लोकल स्तर पर भी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस स्टेशन के स्थापित हो जाने से मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। इससे जिले के तापमान, आद्रता, वायुमंडलीय दबाव, हवा की गति, दिशा तथा कितने एमएम बारिश हुई, इसकी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। स्टेशन स्थापित होने के बाद ऑनलाइन वेबसाइड से लिंक होगा। इसमें समय निर्धारित किया जाएगा। विभिन्न समय के अंतराल पर मौसम से संबंधित आंकड़ा वेबसाइड पर भेजता रहेगा। देश व विदेश में बैठे लोग एडब्लूएस व एआरजी वेबसाइड पर जाकर जानकारी कर सकेंगे। यहीं इसके जरिए जिले के संबंधित इलाके के मौसम बारे में भी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इसके स्थापित होने से आमजन व किसानों को आसानी से मौसम के बारे में सूचना मिल सकेगी।
विज्ञापन

-----------
यह होगा लाभ
एडल्यूएस के स्थापित होने से किसानों को खेती के लिए मौसम की जानकारी मिलेगी। इससे बुआई, कटाई सहित अन्य किसानी कार्य करने में सहूलियत होगी। वहीं कृषि वैज्ञानिक तथा मौसम विभाग को विश्लेषण करने में आसानी होगी। इससे वह जनपद के किसानों और आमजन को एडवाइजरी भी जारी कर सकेगा, जिससे किसानों और आम लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
तहसील परिसर में होगा स्थापित
ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित करने के लिए जनपद की पांचों तहसीलों देवरिया सदर, रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर व भाटपाररानी परिसर में स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। एक स्टेशन दस गुणे दस मीटर में खुले स्थान पर स्थापित होगा। इसकी सूचना आक्षांश व देशांतर के साथ शासन को भेज दी गई है। शासन स्तर स्थापित करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
------------------
जिले के सभी ब्लाकों में स्थापित होगा एआरजी
जनपद के सभी सोलह ब्लाॅकों में वर्षा मापने के लिए आटोमैटिक रेन गेज (एआरजी) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। यह ब्लाक मुख्यालय परिसर में पांच गुणे मीटर के एरिया में लगाया जाएगा। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। इसके आक्षांशा और देशांतर की सूचना शासन को भेजी गई है। इसके स्थापित होने से रियल टाइम तापमान और बारिश की जानकारी हो सकेगी। अब तक पुराने तरीके से छत पर फनल से वर्षा माफी जाती है।

---------------
एडब्लूएस व एआरजी के लिए जगह चिह्नित कर शासन भेज को दी गई है। जल्द ही स्थापित हो जाएगा। इसके लगने से किसानों और आमजन को मौसम के बारे में रियल टाइम जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इससे किसानों व आमजन को फायदा होगा।
अण कुमार राय, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed