{"_id":"66709b2b0f7d376adc053db4","slug":"temperature-reached-near-44-digree-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-128110-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 43 डिग्री रहा तापमान, गर्मी और उमस से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 43 डिग्री रहा तापमान, गर्मी और उमस से बेहाल रहे लोग
Tue, 18 Jun 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तापमान में कमी न होने के चलते लोग बेहाल हैं। सोमवार सुबह दस बजे तक गर्मी से राहत रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। पारा भी बढ़ने लगा। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के ऊपर रहा। हवा न चलने और धूप तेज होने की वजह से लोग परेशान रहे। बाहर निकले लोग पसीने से तर-बतर रहे। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री रहा, जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से हल्की बारिश होगी, जो तीन से चार दिन तक रुक-रुक तक होती रहेगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आर्द्रता ज्यादा होने की वजह से उमस से निजात नहीं मिलेगी। मानसून के बारे में उन्होंने बताया कि अभी तीन से चार दिन तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।