{"_id":"6a42bda4931ba629f9079035","slug":"tehsildar-sends-report-for-action-against-two-lekhpals-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-185723-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो लेखपालों पर कार्रवाई के लिए तहसीलदार ने भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो लेखपालों पर कार्रवाई के लिए तहसीलदार ने भेजी रिपोर्ट
Tue, 30 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र में सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले दो लेखपालों पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए तहसीलदार अलका सिंह ने जांच रिपोर्ट एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को सौपी दी है। जांच में दोनों लेखपालों पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, एक लेखपाल पर आवंटित क्षेत्र में नियमित रूप से न जाने, सरकारी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं करने तथा आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण न करने का आरोप है। इसके अलावा जाति, आय और निवास प्रमाणपत्रों से संबंधित रिपोर्ट भी समय पर उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत मिली है।
दूसरे लेखपाल पर संबंधित कानूनगो से अभद्र भाषा में बातचीत करने, शासकीय कार्यों में अनुशासनहीनता बरतने तथा आईजीआरएस और प्रमाणपत्रों के मामलों में लगातार लापरवाही करने का आरोप है।
विज्ञापन
तहसीलदार अलका सिंह ने दोनों मामलों की जांच कर शिकायतों को सही पाया है। प्रशासनिक स्तर पर अब दोनों लेखपालों पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, शिकायतों के निस्तारण में देरी और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में आरोपी कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।