फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsil administration marked the land for the new building of the block and sent it to the district administration.

Deoria News: ब्लॉक के नए भवन के लिए तहसील प्रशासन ने भूमि चिह्नित कर जिला प्रशासन को भेजा

Sun, 09 Jul 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration marked the land for the new building of the block and sent it to the district administration.
सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख की मांग पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की पहल, जल्द मिलेगा ब्लॉक को नया भवन
विज्ञापन

- चिह्नित भूमि पर ब्लॉक कार्यालय बनने से नवलपुर चौराहा समेत दर्जनों गांवों को शहर जैसी मिलने लगेंगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। स्थानीय ब्लॉक के नए भवन के लिए राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने तहसील प्रशासन को पत्र देकर जगह चिह्नित करने को कहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने ग्राम पंचायत अहिरौली में नवलपुर-भागलपुर मार्ग पर खाली पड़ी ग्राम सभा की भूमि को चिह्नित कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। चिह्नित जगह पर अगर ब्लॉक कार्यालय शिफ्ट कर दिया जाता है तो नवलपुर चौराहा समेत दर्जनों गांव को शहर जैसी सुविधाएं मिलने लगेगी।
स्थानीय ब्लॉक के पास अपना भवन नहीं होने के चलते अलग-अलग विभाग भवन बनाकर ब्लॉक संचालित किया जा रहा है। वहीं खंड विकास अधिकारी के आवास के पास हॉस्पिटल का निर्माण होने के चलते उनका आवास तोड़ा जा रहा है। इसको लेकर ब्लॉक प्रमुख सीमा अमरेश सिंह समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से ब्लॉक को कहीं और शिफ्ट कराने की मांग की थी। जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने एसडीएम को पत्र लिखकर खंड विकास कार्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा था। इसी बीच एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ल ने ब्लॉक के लिए ग्राम पंचायत अहिरौली में बचत की भूमि को चिह्नित कर राज्य मंत्री के पत्र का हवाला देते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। एसडीएम ने पत्र में बताया है कि राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने ग्राम पंचायत अहिरौली में विकास खंड कार्यालय बनाने के लिए पत्र भेजा है। इसके क्रम में तहसीलदार सलेमपुर से आख्या प्राप्त की गई। विकास खंड कार्यालय सलेमपुर के भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित करना उचित प्रतीत होता है। इसके पूर्व ग्राम पंचायत की बोर्ड बैठक में भी इस भूमि को खंड विकास कार्यालय के नए भूमि के लिए प्रस्तावित किया गया है। एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ल ने बताया कि राज्यमंत्री के पत्र के क्रम में खंड विकास कार्यालय के लिए जगह चिह्नित कर जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। चिह्नित भूमि खंड विकास कार्यालय के लिए अच्छी है अनुमोदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

......
कोट
जनता की समस्या को देखते हुए खंड विकास कार्यालय शहर से बाहर कराना न्याय संगत है। इसलिए एसडीएम को जगह चिह्नित करने को कहा गया था। जिसके क्रम में एसडीएम ने ग्राम पंचायत अहिरौली में खाली पड़ी ग्राम सभा की भूमि को चिह्नित कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। जल्द ही खंड विकास कार्यालय को नया भवन मिल जाएगा। अहिरौली में अगर ब्लॉक कार्यालय का निर्माण कराया जाता है, तो नवलपुर चौराहे समेत दर्जनों गांव के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए शासन में बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय लक्ष्मी गौतम, राज्यमंत्री/विधायक सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed