फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager kidnapped and killed in Deoria

फूफा बने कातिल: देवरिया में किशोर का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, मांगी थी एक लाख रुपये की फिरौती

Sat, 04 Feb 2023 11:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Feb 2023 11:33 AM IST
सार

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सीधेगौर निवासी सौदागर यादव और उनक बेटे धर्मेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल देने के बहाने रोशन को गांव के बाहर बुलाया। जिसके बाद हत्या कर शव को नगवा गांव के निकट झाड़ी में छिपा दिया।

विज्ञापन
Teenager kidnapped and killed in Deoria
मृतक रोशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एकौना थाना क्षेत्र के बकरूआ गांव के रहने वाले एक किशोर का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना को मृतक के फूफा और फूफेरे भाई ने अंजाम दिया। किशोर एक फरवरी से गायब चल रहा था।

विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने अपहरण करने के बाद परिजनों से मोबाइल पर मैसेज भेज कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे उसका शव नगवा गांव के समीप झाड़ी में मिला। पुलिस की पूछताछ में आरोपी फूफा और उसके बेटे ने घटना कबूल किया।
विज्ञापन


गांव के राममूरत यादव राजगीर मिस्त्री का कार्य करते है। उनका बेटा रोशन (14) एक फरवरी को एक फोन आने पर घर से निकला। शाम को वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने गायब होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तीन फरवरी को रोशन के पिता राममूरत की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान राममूरत के मोबाइल पर एक नंबर से फिरौती मांगने का संदेश आया। परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सीधेगौर निवासी सौदागर यादव और उनक बेटे धर्मेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की । आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल देने के बहाने रोशन को गांव के बाहर बुलाया। जिसके बाद हत्या कर शव को नगवा गांव के निकट झाड़ी में छिपा दिया। मृतक रोशन और फूफेरा भाई धर्मेंद्र अक्सर साथ ही रहते थे।

मृतक के पिता ने दो शादी की है। रोशन के मां की पहले ही मौत हो चुकी है। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि अपहरण कर किशोर की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस छानबीन कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed