{"_id":"64f8cab7ee54d307580783e4","slug":"teenager-dies-due-to-electrocution-sister-scorched-to-save-her-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-6262-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, बचाने पहुंची बहन झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, बचाने पहुंची बहन झुलसी
Thu, 07 Sep 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
छात्र हरिकेश की फाइल फोटो
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मठिया महावल गांव में बुधवार सुबह टेबल फैन का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आकर दसवीं के छात्र की मौत हो गई। बचाने गई बड़ी बहन करंट लगने से झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
थानाक्षेत्र के मठिया महावल गांव निवासी लल्लन गुप्ता के चार बेटों और एक बेटी में सबसे छोटा लड़का हरिकेश गुप्ता (17) पास के गांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन में दसवीं का छात्र था। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब घर में लगे बिजली के बोर्ड में टेबल फैन का प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर बचाने गई बड़ी बहन अंगिरा (24) भी करंट लगने से झुलस गई। आननफानन में परिजन दोनों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा ले गए। जहां डाॅक्टरों ने हरिकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़ी बहन अंगिरा को इलाज के बाद घर भेज दिया। घटना के बाद मां शुभावती देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।