{"_id":"647e297a926dc9044a0f0498","slug":"teenager-dies-due-to-drowning-in-river-while-taking-bath-deoria-news-c-7-1-194921-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्नान करते समय नदी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्नान करते समय नदी में डूबने से किशोर की मौत
Mon, 05 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के चुरियां गांव का किशोर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया। सोमवार को उसका शव बिहार के गुुठनी थाना क्षेत्र के डुमरहर घाट पर मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी गनेश राजभर का बेटा रितेश राजभर (12) रविवार को नदौली गांव के सामने सरयू नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने लगा। उसके नदी में डूबने की जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे खोजने लगे। दूसरे दिन सोमवार को गांव से दस किमी दूर बिहार प्रांत के सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डुमरहर घाट पर उसका शव मछुआरों के जाल में मछली पकड़ते समय फंसा मिला। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया। लार एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।