{"_id":"6a3828d2aab8debffd005617","slug":"teenager-dies-after-drowning-while-bathing-in-canal-deoria-news-c-208-1-deo1035-185173-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नहर में नहाते समय डूबने से किशोर की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नहर में नहाते समय डूबने से किशोर की माैत
Sun, 21 Jun 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। भिसवा गांव में रविवार की दोपहर में नहर में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था औरा फिसलकर गहरे पानी में चला गया।
काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने खोजबीन कर उसका शव निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। भिसवा गांव के जितेंद्र विश्वकर्मा के दो बेटे हैं।
दूसरे नंबर का अनुज (16) रविवार की दोपहर में गांव के बगल से गुजरने वाली बड़ी नहर में कुछ साथियों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और पानी के बहाव में फंसकर डूब गया।
विज्ञापन
बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक किशोर की नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।