{"_id":"605cd45d8ebc3ecc5f0d118b","slug":"teenager-died-in-accident-by-train-deoria-news-gkp389791691","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत
खुखुंदू।थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के पास बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। वह मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले परिवार के लोगों ने दाह संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के छोटी रार निवासी हंश नाथ यादव की शादी क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में हरीनाथ यादव की बेटी दुर्गा से हुई है। उनकी तेरह वर्षीय बेटी ज्योति बचपन से ही नाना के घर रही थी। शाम को वह घर से खेलने निकली थी।इस दौरान वह घर के समीप रेलवे लाइन पर चली गई। जहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।वह मंद बुद्धि की बताई जा रही हैं।घटना के बाद मां दुर्गा देवी बदहवास है।उधर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बैकुंठपुर छोटी गंडक नदी किनारे कर दिया।