{"_id":"66b8fcb07b0c39e6de0c6a01","slug":"teenage-girl-missing-from-home-village-youth-accused-of-driving-her-away-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-132670-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर से किशोरी गायब, गांव के युवक पर भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर से किशोरी गायब, गांव के युवक पर भगाने का आरोप
विज्ञापन
दो दिन पूर्व घर में पकड़ा गया था युवक, फोन पर धमकी देने की कही जा रही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सुबह चार बजे घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि युवक का एक दिन पूर्व किशोरी के घर में पकड़ लिया जाना बताया जा रहा है।
पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के पिता ने कहा है कि गांव का ही एक युवक नौ अगस्त की रात घर में घुस गया। जो कमरे में सो रही पुत्री को छेड़ रहा था। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग जग गए। सभी ने युवक को पकड़ लिया। उनका यह भी कहना है कि शनिवार की सुबह किशोरी घर से गायब थी। जबकि फोन पर युवक के भाई ने किशोरी को भगा ले जाने की बात बताते हुए धमकी दी है। हालांकि किसी अनहोनी को लेकर परिजन सशंकित हैं। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।