{"_id":"657df3c1752e7db235026c64","slug":"teenage-girl-missing-from-home-kidnapping-case-against-young-man-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-15199-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर से किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर से किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का केस
Sun, 17 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी शुक्रवार की रात लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को पड़ोस के गांव के एक युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया है। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का आने के बाद पुलिस लापता किशोरी और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी क्षेत्र के एक कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। शुक्रवार शाम स्कूल से घर आने के बाद उसने भोजन पकाने में मां का सहयोग किया। खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद वह कमरे से लापता हो गई। परेशान परिजन किशोरी की तलाश में पूरी रात रेलवे स्टेशन, रिश्तेदार व करीबियों के यहां दौड़ते रहे। इसके बावजूद किशोरी नहीं मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।
पीड़ित परिवार ने पड़ोस के गांव के रहने वाले एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो युवक भी लापता मिला। युवक की तलाश की जा रही है।