फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teen ran away after plucking out the nostril from the corpse, funeral charges fixed

Deoria News: शव से नथुनी नोच भागा किशोर, अंतिम संस्कार का शुल्क तय

Wed, 20 Aug 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teen ran away after plucking out the nostril from the corpse, funeral charges fixed
भागलपुर। ब्लॉक के मईलौटा गांव से एक महिला की मौत के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन भागलपुर सरयू नदी के घाट पर ले जा रहे थे कि अभी कालीचरण घाट के शिव मंदिर के पास पहुंचे थे तभी एक किशोर शव के नाक से नथुनी खींच लिया और अपने परिजन को दे दिया। लोगों ने दौड़ाया तो झाड़ियों में छिप गया।
विज्ञापन

शव के साथ आये लोगों ने भागलपुर प्रधान पति बृजभूषण यादव को सूचित किया। क्षेत्रीय लोगों द्वारा मिल रही शिकायत व घाटों पर हो रही बांसफोरों द्वारा मनमानी वसूली को देखते हुए, अंत्येष्टि के लिए आने वाले लोगों व बांसफोर के बीच हमेशा हो रहे विवादों से राहत पाने के लिए प्रधान पति ने तत्काल पेंटर को बुलाकर, दो जगहों पर स्पष्ट अक्षरों में लिखवा दिया कि, यहां अंतिम संस्कार का चार्ज 500 रुपये ही बांसफोर को देना है, इससे ऊपर सफाई आदि के नाम पर कोई चार्ज नहीं मांग सकेगा, जिस बांसफोर का घाट का दिन होगा वही घाट पर रहेगा। दूसरा बांसफोर वहां नहीं आएगा, किसी को भी असुविधा होने पर वहां दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकता है। प्रधानपति बृजभूषण यादव ने बताया कि बांसफोर द्वारा शव को जलाने के लिए मनमानी वसूली की जा रही थी। अब ग्राम पंचायत की तरफ से रेट 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed