{"_id":"698f84c01e87459a8e0c646b","slug":"technology-will-change-the-picture-of-sugarcane-farming-deoria-news-c-208-1-deo1044-174895-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तकनीक से बदलेगी गन्ना खेती की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तकनीक से बदलेगी गन्ना खेती की तस्वीर
Sat, 14 Feb 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बनकटा। क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित बजाज शुगर मिल में बृहस्पतिवार को गन्ना उत्पादन, प्रबंधन एवं प्रसंस्करण विषय पर एक संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर गन्ना किसानों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि गन्ना उत्पादन में बढ़ोत्तरी एवं अधिक लाभकारी बनाने के लिए सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने गन्ने की बेहतर खेती, प्रबंधन और प्रसंस्करण से जुड़ी नवीन तकनीकों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से किसान उत्पादन बढ़ाकर अधिक लाभ उठा सकते हैं। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने देश में गन्ना उत्पादन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिकारियों और किसानों को वैज्ञानिक विधियों के प्रयोग से उपज एवं गुणवत्ता में सुधार के उपाय बताए गए। संवाद