फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Technical fault in Garhrampur feeder, low voltage problem in dozens of villages

Deoria News: गढ़रामपुर फीडर में तकनीकी खराबी, दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज की समस्या

Sun, 18 Jun 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in Garhrampur feeder, low voltage problem in dozens of villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा विद्युत सबस्टेशन के गढ़रामपुर फीडर में तकनीकी खराबी के चलते इससे जुड़े दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। जिससे उमस भरी गर्मी में लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की हालत आजकल बेहद खराब है। आए दिन मेन लाइन में खराबी, ब्रेकडाउन और रोस्टिंग की समस्या ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इस बीच उपकेंद्र के गढ़रामपुर फीडर में कुछ तकनीकी खराबी के चलते इससे जुड़े भरौटा, महुआपाटन, मठिया महावल, सिसवा, मुड़िकटवा, फरनहा, हरैया, सोहनरिया, नरायनपुर, नरहरपट्टी आदि दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज की समस्या आ गई है। बिजली सप्लाई रहने के बाद भी इन गांवों में लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण मोटर, कूलर, पंखे इत्यादि ठीक से काम नही कर रहे हैं। इस इलाके के लगभग बीस हजार की आबादी बिजली सप्लाई रहने के बाद भी उमस भरी गर्मी का दंश झेलने को मजबूर हो रही है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं बैरिस्टर यादव, बबलू शर्मा, श्रीराम कुशवाहा, सुधीर पाण्डेय, सरफराज अहमद, अब्बास अली, हीरा लाल शर्मा, वागीश शर्मा, अभय तिवारी, सुधीर पांडेय, राघव कुमार पाण्डेय, गोविंद चौहान, महेश चौहान, लालाजी यादव, नंदलाल यादव, सिब्बन कुशवाहा आदि ने फीडर की खराबी को ठीक कर बिजली आपूर्ति को ठीक कराने की मांग की है। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि फीडर पर ओवर लोड होने से लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। इसे ठीक कर जल्दी ही बिजली आपूर्ति को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed