फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teasing

बाइक से पीछा कर स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़

Fri, 08 May 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
teasing
विरोध पर मनबढ़ ने की पिटाई, गौरीबाजार के एक गांव का है मामला
विज्ञापन

घटना के वक्त बाजार जा रही थी युवती, पीड़ित के भाई ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बाइक सवार मनबढ़ युवक ने पीछा कर स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ किया। मामला गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विरोध पर मनबढ़ युवक ने उसकी पिटाई भी की। पीड़ित युवती के भाई ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह स्कूटी से इंदूपुर बाजार में सामान खरीदने जा रही थी। आरोप है कि गांव का ही एक मनबढ़ युवक अपने एक साथी के संग बाइक से पीछा कर रास्ते में रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। युवती के विरोध करने पर मनबढ़ ने लात-घूसों से पिटाई की। कुछ लोगों के आने पर धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित युवती ने परिवारवालों को पूरी बात बताई। उसके भाई ने गौरीबाजार थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया। शुक्रवार को युवती ने मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट थाने में दी। पीड़ित युवती का कहना है कि रात में युवक घर पर आकर धमकी दे रहा था। लार थाने के एसओ गिरिजेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed