फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   team inspected private hospitals

स्वास्थ्य विभाग की टीम का निरीक्षण, डायलिसिस करते मिला अनट्रेंड कर्मी

Mon, 28 Jun 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
team inspected private hospitals
स्वास्थ्य विभाग की टीम का निरीक्षण, डायलिसिस करते मिला अनट्रेंड कर्मी
विज्ञापन

एक हॉस्पिटल में अनट्रेंड कर्मी कर रहे थे ऑपरेशन की तैयारी, टीम को देख हुए फरार
दो पैथालॉजी सहित चार को नोटिस, स्पष्टीकरण के लिए दिया गया समय
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा अवैध रूप से चल रहे हॅास्पिटल व पैथालॉजी पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को शहर के भटवलिया, रुद्रपुर मोड़ व कठिनईया मोड़ स्थित दो हॉस्पिटल व दो पैथालॉजी का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिले। एक स्थान पर अनट्रेंड कर्मी डायलिसिस करते मिला, जबकि अन्य एक हॉस्पिटल में ऑपरेशन की तैयारी कर रहे अनट्रेंड कर्मी टीम के पहुंचने पर फरार हो गए। सभी को नोटिस देते हुए तीन का समय दिया गया है।

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एमपी तिवारी, राय कमलेश्वर श्रीवास्तव, सरोज तिवारी की टीम रविवार को शहर में निकली। टीम भटवलिया स्थित एसके पैथालॉजी पर पहुंची। यहां डॉक्टर व टेक्नीशियन नहीं मिले। इसके बाद प्रिया पैथालॉजी भटवलिया का निरीक्षण की, यहां भी डॉक्टर व टेक्नीशियन नहीं थे। यहां से टीम रुद्रपुर मोड़ के समीप स्थित पियूष हास्पिटल पहुंची। निरीक्षण के दौरान दो मरीजों का डायलिसिस हो रहा था, लेकिन कोई चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिला। अनट्रेंड कर्मी डायलिसिस कर रहे थे। पंजीकरण के बारे में पूछने पर किसी ने कागज नहीं दिखाया। इसके बाद टीम कठिनईया मोड़ के समीप स्थित लाइफ केयर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान दो मरीज भर्ती मिले। एक मरीज के ऑपरेशन की तैयारी अनट्रेंड कर्मी कर रहे थे। टीम के पहुंचने की जानकारी होने पर कर्मी फरार हो गए। यहां डॉक्टर मिले न पैरामेडिकल स्टाफ। सभी को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। इस संबंध में एसीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो पैथालॉजी व दो हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। एक हॉस्पिटल में अनट्रेंड कर्मी ऑपरेशन की तैयारी कर रहे थे, जो टीम के पहुंचने पर फरार हो गए। वहीं, अन्य एक हॉस्पिटल में अनट्रेंड कर्मी डायलिसिस करते मिला। पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं उपलब्ध कराया गया। सभी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। ऐसे न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed