{"_id":"6b09d7f59e3e15e43f0a6289","slug":"newly-appointed-anganwadi-workers-deoria-news-c-208-1-deo1015-197599-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकताओं को नियुक्ति पत्र मिलते ही खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकताओं को नियुक्ति पत्र मिलते ही खिल उठे चेहरे
Sat, 28 Nov 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सभा कुंवर ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र पाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका समाज और राष्ट्र के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में उनकी अहम जिम्मेदारी होती है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करें। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पी एन त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।