फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teachers union held a meeting, made a strategy for the strike

Deoria News: शिक्षक संघ ने की बैठक, धरने की बनाई रणनीति

Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers union held a meeting, made a strategy for the strike
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक रविवार को बीआरडी इंटर कॉलेज में हुई। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 18 दिसंबर को शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशक पार्क रोड लखनऊ में होने वाला धरना और प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड के विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि धरना सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। पुरानी पेंशन बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान काम के लिए समान वेतन, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 और 21 को पुन: स्थापित करने, तदर्थ शिक्षकों की बहाली, विनियमितीकरण एवं पूर्ण वेतन भुगतान, एनपीएस के रख रखाव में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता को समाप्त करने, व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्ण कालिक शिक्षक का दर्जा एवं वेतन का भुगतान, शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति को और सरल बनाने, आमेलित विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन का लाभ देने के मुद्दे से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। जनपद से सैकड़ों शिक्षक इसमें भाग लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने जो उपलब्धियां हासिल की आज वह क्रमशःछीनी जा रही है। अब संघर्ष के अतिरिक्त कोई मार्ग शेष नहीं है। शिक्षकों को करो या मरो की नीति पर काम करना होगा।
विज्ञापन

जिला मंत्री विजय भारत सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय इकाई से कम से कम दो शिक्षक आंदोलन में भाग लेने के लिए लखनऊ जाएंगे। संघर्ष के तीसरे चरण में प्रदेश का यह धरना ऐतिहासिक होने जा रहा है। बैठक को कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, गोरख गुप्ता, मुस्ताक अहमद, अशोक शुक्ला, राजेश पांडेय, रवि प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, धनंजय उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, विमलेंद्र दीक्षित, नीरजा सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, भारत, आशीष सरोज, महेंद्र प्रताप, ओमप्रकाश तिवारी, सर्वेश दीक्षित, अविनेश कुमार सिंह, प्रभाकर मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed