{"_id":"627e9efafa7b6326413d178b","slug":"teachers-prtested-on-dios-office-deoria-news-gkp436761262","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन
शिक्षक-कर्मचारी संघर्ष समिति ने 15 सूत्री ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस को सौंपा
तीन मामलों का निस्तारण, अन्य के लिए एक सप्ताह की मोहलत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। समस्याओं को लेकर शिक्षक-कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया। साथ ही मांगों से संबंधित 15 सूत्री ज्ञापन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रसाद को सौंपा। इसमें तीन मांगों का निस्तारण कर दिया गया जबकि एक सप्ताह के अंदर अन्य मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया।
समिति के संयोजक उमाशंकर लाल श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉ. महेंद्र राय, शिक्षक नेता प्रेमचंद के नेतृत्व में शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंचे। शिक्षकों ने प्रदर्शन कर प्रभारी डीआईओएस का घेराव किया। वक्ताओं ने कहा कि अठारह नवनियुक्त व कार्यरत हिंदी प्रवक्ताओं का नवंबर 2021 से फरवरी 2022 का वेतन, शिक्षकों के खाते में एनपीएस का अगस्त माह से अब तक का अंशदान ब्याज सहित हस्तानांतरित किया जाए। सिटीजन चार्टर के अनुसार शिक्षकों के प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। शासनादेश के अनुसार 75 प्रतिशत धनराशि जीपीएफ ऋण शिक्षकों को दिया जाए। इंटर कॉलेज बभनी के शिक्षक योगेश्वर बरनवाल का चार माह के वेतन का एरियर शिक्षा निदेशक को भेजा जाए तथा बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी के अध्यापक आनंद शंकर उपाध्याय व घनश्याम तिवारी के मामले का त्वरित निस्तारण किया जाए। प्रभारी डीआईओएस ने तीन मामलों का निस्तारण कर दिया जबकि अन्य मांगों पर डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्त से वार्ता के बाद एक सप्ताह में निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद घेराव समाप्त हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने तय समयसीमा के अंदर समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
इस दौरान बीडी पांडेय, डॉ. नीतेश गौड़, आलोक कुमार सिन्हा, राजेश मिश्र, शिवधारी प्रसाद, अनिल कुमार यादव, पूजा मिश्रा, प्रियंका मणि त्रिपाठी, अर्पणा पांडेय, माया, दीपशिखा श्रीवास्तव, डॉ. रामसेवक, सतीश शर्मा, रामनवल आदि मौजूद रहे।