{"_id":"6a95c7becccf9c0893075c95","slug":"teachers-protested-at-the-district-school-inspectors-office-deoria-news-c-208-1-deo1009-190519-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अध्यापकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अध्यापकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भरी हुंकार
Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देते माध्यमिक शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट गुट ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षक कार्यालय बंद होने तक धरने पर बैठे रहे।
संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह और जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का दल दोपहर करीब तीन बजे जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव करने डीआईओएस कार्यालय पहुंचा। इसकी भनक मिलते ही डीाआईओएस कार्यालय से चले गए। इसके बाद शिक्षक कार्यालय में धरने पर बैठ गए।
शिक्षकों ने डीआईओएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों का वेतन हर माह की एक तारीख को वेतन भुगतान करें। एनपीएस की कटौती उसी माह सरकारी अंशदान के साथ शिक्षकों के प्रान खाते में जमा कराएं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष पांच मार्च से लागू सिटिजन चार्टर को डीआईओएस कार्यालय के मुख्य द्वार पर लिखवाया जाए और इसका अनुपालन कराया जाए। उन्होंने कहाकि वित्तविहीन शिक्षकों के कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्राथमिकता से बनाए जाएं। मानव संपदा पोर्टल पर मौजूद व्यापक त्रुटियों को तत्काल ठीक किया जाए।
जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज देवरिया को माध्यमिक परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनाया जाए। एक साल से बकाया नवलपुर में शिक्षक रहे स्वर्गीय नेसार अहमद के बकाया वेतन व पेंशन प्रकरण का तत्काल निस्तारण कराया जाए।
श्रीकृष्ण इका हाटा के स्थानांतरित शिक्षक उमाशंकर प्रजापति के एनपीएस कटौती की 302790 की धनराशि उनके प्रॉन खाते में जमा कराई जाए।
बीजीएम इण्टर कालेज भागलपुर के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर प्रमाणित कर वेतन जारी किया जाए। विभिन्न शिक्षकों के वेतन अवशेष, जीपीएफ ऋण, चयन वेतनमान और क्रीड़ा आयोजनों के बकाया बजट का शीघ्र भुगतान किया जाए।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, विपिन श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।