{"_id":"69c0441fe98520588a049c00","slug":"teachers-donated-blood-on-the-eve-of-martyrs-day-deoria-news-c-208-1-deo1009-177607-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
देवरिया। शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर देवरिया प्राइवेट टीचर्स फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की ओर से साकेत नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें देश के शहीदों की स्मृति में जरूरमंदों के लिए रक्तदान किया गया।
मुख्य अतिथि विजय पटेल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य समाज में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान शिविर में कुल 22 यूनिट रक्तदान किया गया। यह जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा। रक्तदान करने वालों में राहुल कुमार चौहान, प्रकाश पांडेय, प्रियंका बर्नवाल, अतुल कुमार बर्नवाल, अरुण प्रताप यादव, अभिनीत श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, संतोष चौरसिया, प्रिंस तिवारी, विनय कुमार पांडेय, डॉ. अकील अहमद, मोहम्मद आरिफ, देवदत्त तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अंकित शर्मा, स्मिता सिंह, कृतिका शर्मा सहित आदि शामिल रहे। इस अवसर संस्थापक प्रिंस तिवारी ने बताया कि जीवन बचाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य समय पर रक्त उपलब्ध कराकर लोगों की जान बचाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन को बचा सकता है।