{"_id":"6710469da1826e20560abe24","slug":"teachers-bike-and-suicide-note-found-on-the-bridge-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-137748-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुल पर मिली शिक्षक की बाइक और सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुल पर मिली शिक्षक की बाइक और सुसाइड नोट
Thu, 17 Oct 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक शिक्षक ने पत्नी को फोन कर कहा कि मैं भागलपुर पुल से नदी में कूदने जा रहा हूं। घर परिवार के लोग अभी कुछ समझ पाते कि कुछ देर बाद मेहरौना चौकी की पुलिस ने बताया कि उसकी बाइक पुल पर खड़ी है। परिजन वहां पहुंच कर बाइक की पहचान की। पर्स में लिखा सुसाइड नोट पढ़ा। सुबह एसडीआरएफ ने पुलिस के साथ खोजबीन नदी में शुरू की लेकिन पता नहीं चल सका।
लार थाना क्षेत्र के उकिना गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह (50) वर्ष निजी विद्यालय में शिक्षक है। गांव से ही पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके थे। दर्जनों लोगों का गांव के समूह लोन में गारंटर पड़े थे। लोन लेने वाले समूह का पैसा जमा नहीं कर रहे थे। जिससे समूह चलाने वाले लोग ज्ञानेंद्र सिंह से ही पैसे की वसूली का दबाव बना रहे थे। इससे वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। गांव के लोगों से कहते थे, मैं भागलपुर पुल से छलांग लगा कर जान दे दूंगा।
मंगलवार देर शाम घर से लार जाने की बात बताकर निकले और देर रात भागलपुर पुल पर चले आए और पत्नी से फोन से कहा कि मैं भागलपुर पुल पर हूं और नदी में कुदने जा रहा हूं। बाइक खड़ी देख राहगीरों ने सूचना भागलपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर तलाश की तो डिकी में गाड़ी के कागजात, जो पहने थे वह कपड़ा,पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस मिला। पर्स में सुसाइड नोट लिखा मिला। पुलिस ने मेहरौना चौकी को बताया कि उकिना गांव के ज्ञानेंद्र सिंह की बाइक पुल पर खड़ी मिली है। मेहरौना पुलिस ने उकिना पहुंच सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजन देर रात भागलपुर चौकी पर पहुंच कर बाइक की पहचान की। रात हो जाने के कारण, बुधवार सुबह पुलिस ने एस डी आर एफ टीम के साथ नदी में तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। पत्नी रमिता देवी, दो बच्चे अमन सिंह और खुशी का रो रो कर बुरा हाल था। माता हीरा देवी दहाड़ मार कर रो रही थी। एसओ मईल अमित कुमार राय ने बताया कि एक बाइक देर रात पुल पर मिली है। जांच और तलाश की जा रही है।