फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teacher terminated in fraud

फर्जीवाड़े में शिक्षक बर्खास्त

Wed, 31 Aug 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
teacher terminated in fraud
फर्जीवाड़े में शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन

बीईओ को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश
सत्यापन में कूटरचित ढंग से तैयार मिले शैक्षिक प्रमाणपत्र
अब तक 65 शिक्षक जनपद से पिछले साढ़े चार वर्षों में हो चुके हैं सेवा से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिसवा पांडेय के शिक्षक विनय कुमार यादव को नौकरी से बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। उन पर वाराणसी के एक शिक्षक के प्रमाणपत्रों पर नौकरी करने का आरोप लगा था। विभागीय जांच में सत्यापन के दौरान उनके प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं।
बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बुधवार को बताया कि सेवापुरी वाराणसी के शिवबरन यादव ने एसटीएएफ से शिकायत की थी कि विनय कुमार यादव पुत्र बब्बन यादव जो भटनी विकास खंड के सिसवा पांडेय में तैनात है, इनका असली नाम सुरेश चंद्र यादव है। जबकि विनय कुमार यादव पुत्र बब्बन यादव नाम के सही अध्यापक जनपद वाराणसी में प्राथमिक विद्यालय मनकेइया विकास खंड सेवापुरी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भटनी के शिक्षक के प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य शुरू किया गया और इसमें वाराणसी के बीएसए से भी सहयोग मांगा गया। जांच में यह पुष्टि हुई है कि वाराणसी जनपद के शिक्षक का प्रमाणपत्र सही है और भटनी के शिक्षक उन्हीं के प्रमाणपत्रों को कूटरचित ढंग से हासिल कर एवं नाम बदलकर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोप की पुष्टि होने के बाद संबंधित शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त किया जाता है तथा बीईओ भटनी को आरोपी शिक्षक पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की जांच में अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक सहित अन्य पुरुष शिक्षक
देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गायघाट के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक का एक दिन का वेतन काटने एवं विद्यालय समय में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया गया है। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बुधवार को बताया कि 30 अगस्त को तीज व्रत के दिन प्राथमिक विद्यालय गायघाट में महिला स्टाफ के अवकाश पर होने से पुरुष अध्यापकों की जिम्मेदारी थी कि वे समय से पहुंचकर स्कूल का संचालन करें। हालांकि, एसडीएम के निरीक्षण में सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षक नहीं पहुंचे थे। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक सहित अन्य पुरुष शिक्षकों को नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर इनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई होगी।

प्रेरणा पोर्टल निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 61 शिक्षक
देवरिया। जिले के परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में 61 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए हैं। बीएसए ने बुधवार को बताया कि 22 से 31 अगस्त तक प्रेरणा पोर्टल के जरिए रामपुर कारखाना के बीईओ रोहित पांडेय, भटनी के राजेश कुमार यादव, भागलपुर के सत्यप्रकाश कुशवाहा, गौरीबाजार के प्रभात चंद्र राय, तरकुलवा के अजीत पाल, देसही देवरिया के महेंद्र प्रसाद, बैतालपुर के विनीत कुमार चौबे, रुद्रपुर की जया राय, डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों की टीम के प्रेरणा पोर्टल के जरिए किए गए निरीक्षण में कुल 81 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। इन सबके एक दिन का वेतन व मानदेय काटने का निर्णय लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed