फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ,teacher's day celebrated

शिक्षकों का बढ़ाया मान, योगदान को याद कर किया सम्मानित

Mon, 06 Sep 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
,teacher's day celebrated
शिक्षकों का बढ़ाया मान, योगदान को याद कर किया सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। जिले में रविवार को शिक्षक दिवस पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व को एवं शैक्षिक जगत में बेहतर करने वाले शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए इन्हें सम्मानित किया। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भी अच्छे शिक्षकों का चयन कर उनका सम्मान करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 75 शिक्षकों को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक डॉ.राधाकृष्णन जैसा बनने का प्रयास करें। शिक्षक छात्रों को नई सोच के साथ नई दिशा भी प्रदान करें। कार्यक्रम को प्रो.अजय कुमार शुक्ला, डॉ.अजय मिश्र, डॉ.उदयभान, प्राचार्य डॉ.राजेश भारती ने भी संबोधित किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जीआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस की महत्ता और बढ़ जाती है। माध्यमिक शिक्षा के योगदान एवं जीआईसी के लिए उनसे जो होगा, वह करेंगे। मौके पर जिले में कार्यरत राजकीय, अशासकीय, संस्कृत महाविद्यालय एवं वित्तविहीन विद्यालयों में उत्कृष्ट 75 शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीआईओएस डीके गुप्ता, एडीआईओएस डॉ.रामहजूर प्रसाद, पीके शर्मा, डॉ.मिथिलेश सिंह, डॉ.अजय मणि, बसंत मिश्रा, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘शिक्षक ही समाज एवं राष्ट्र का निर्माता’
देवरिया। नगरपालिका सभागार में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ.एसपी मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक ही समाज एवं राष्ट्र का निर्माता होता है। विशिष्ट अतिथि अलका सिंह ने कहा कि गुरुजनों के आशीर्वाद से ही जीवन में सफलता संभव है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान फणींद्र मणि, देवशरण सिंह, बृजभूषण गौड़, अतुल शुक्ल, बाल विनोद शुक्ला, ज्ञानेश्वर पांडेय, प्रवीणचंद मिश्र, बृजेश द्विवेदी, अशफाक अहमद, संध्या जोशी, सुमन देवी आदि मौजूद रहे। मौके पर रामअवध चौरिसया, जफरुल्लाह अंसारी, सुभाष चंद्र यादव, प्रेमशंकर मिश्र, बचिया देवी, शीला मिश्रा, जमीला खातून, जयमाला, हरिशंकर राय, मीना राय सहित अन्य सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। टाउनहाल सभागार में उ.प्र. जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के कार्यक्रम में सदर विधायक, बीएसए संतोष कुमार राय, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक, डॉ.सुरेश कुमार सिंह की मौजूदगी में इस वर्ष 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नगर व भाटपारानी क्षेत्र के विद्यालयों में छात्रों ने मनाया शिक्षक दिवस
....फोटो समाचार
भाटपाररानी। नगर व क्षेत्र के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत रत्न सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई ।शिक्षकों और छात्रों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मोहम्मद अमीर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय कोठिलवा में प्राचार्य मोहम्मद मकबूल अंसारी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के संवाहक थे। गुरुकुल शिक्षण संस्थान खामपार में भाजपा नेता एवं दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश तिवारी ने कहा कि शिक्षक युग सृजन व राष्ट्र निर्माण के स्तंभ होते है। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज पकड़ी बाबू, रामचंद्र उपाध्याय महाविद्यालय धनौती भाटपार रानी, राजेंद्र बाबू महाविद्यालय बनकटिया दुबे, बालाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचरुखिया सहित अनेक विद्यालयों में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
प्रधानाचार्य को दिया गया प्रशस्तिपत्र
बघौचघाट। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा के प्रधानाचार्य विजय प्रताप श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्हें कोरोना संक्रमण के समय लॉकडाउन की अवधि में ऑनलाइन शिक्षण में बेहतर योगदान देने तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विद्यालय विकास, छात्र नामांकन में वृद्धि, पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सक्रिय योगदान, उत्कृष्ट परीक्षाफल एवं श्रेष्ठ कार्य व्यवहार के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा यह प्रदान किया गया है।

गुरुजनों को किया गया सम्मान
गौरी बाजार। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक दिवस रविवार को समारोह के साथ मनाया गया। श्री भगवानदास महिला महाविद्यालय ककवल में मिशन शक्ति के रूप में मनाया गया। प्रबंधक सविता सिंह ने कहा कि नारी सम्मान सुरक्षा तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। प्राचार्य डॉ. पूनम राय ने कहा कि शारीरिक मानसिक तथा आर्थिक रूप से सक्षम महिलाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र मौर्य ने छात्रों को शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदूपुर में प्रबंधक पदम देव सिंह ने छात्रों को शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी। बखरा इंटर कॉलेज में प्रबंधक इंद्रमणि राव प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश मिश्र ने शिक्षकों को सम्मानित किया। बीआरसी गौरी बाजार में बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के सजग प्रहरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed