फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teacher-parent meeting is important in reducing the problems of students.

Deoria News: विद्यार्थियों की समस्या कम करने में शिक्षक-अभिभावक बैठक महत्वपूर्ण

Wed, 27 Sep 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Teacher-parent meeting is important in reducing the problems of students.
देवरिया। सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डाॅ. अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि अंतर्दृष्टि एवं विचारों के आदान-प्रदान के लिए यह बैठक सकारात्मक पहलू है, जो छात्र-छात्राओं की समस्याओं को कम कर उन्हें जीवन में सफल होने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन

अध्यापक की तुलना में अभिभावक का महत्व कम नहीं है, क्योंकि शिक्षण के लिए सृजनात्मक वातावरण को घर में तैयार करने का उत्तरदायित्व उसी का है। संयोजक गुलाब चंद्र चौरसिया ने कहा कि कार्य योजना, निगरानी, सुरक्षा घेरा और अभिलेख सूचना अभिभावकों को रखना पड़ेगा। बैठक को अनिल मिश्र, डॉ. राजेश मिश्र ने भी संबोधित किया। अभिभावक अर्चना देवी व अंशु राय ने कहा कि एक गलत धारणा, है कि कान्वेंट स्कूल में अच्छी शिक्षा मिलती है। सरकारी विद्यालय के ही छात्र सफल होते हैं। यह बैठक वर्ष में दो या तीन बार अवश्य आयोजित हो। इस दौरान अखिलेश पांडेय, अशोक चौहान, डॉ. शिवधारी प्रसाद, देवव्रत श्रीवास्तव, संतोष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed